Haryana

हिसार : मोक्ष वृद्धाश्रम में नवरात्रों में बुजुर्गों को बड़े पर्दे पर दिखाई जा रही है रामायण

मोक्ष वृद्धाश्रम में रामायण देखते बुजुर्ग।

मोक्ष वृद्धाश्रम में पर्दे पर बड़े रामायण देखकर भावविभोर हो गए बुजुर्ग

हिसार, 25 सितंबर (Udaipur Kiran News) । बुजुर्गों को अध्यात्म से जोडऩे के लिए मोक्ष वृद्धाश्रम

में नवरात्रों के दौरान बड़े पर्दे पर रामायण दिखाने की व्यवस्था की गई है। पहले नवरात्र

पर पूरे विधि विधान से अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित करने के उपरांत रामानंद सागर कृत रामायण

का प्रदर्शन शुरू किया गया। हर रोज सायंकाल सभी बुजुर्ग मोक्ष वृद्धाश्रम के प्रांगण

में एकत्र हो जाते हैं और फिर रामायण देखते हुए प्रभु श्रीराम के जयकारे लगाने लगते

हैं।

मोक्ष वृद्धाश्रम की संरक्षक माता पंकज संधीर व प्रधान विजय भृगु ने गुरुवार काे बताया

कि बुजुर्गों को धर्म-कर्म व अध्यात्म से जोड़े रखने के लिए समय-समय भजन संध्या, श्रीरामकथा

व रामायण के प्रदर्शन का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि हम सभी को रामायण को

आत्मसात करके प्रभु श्रीराम के आदर्शों पर चलना चाहिए। उन्होंने बताया कि ऐसे आयोजनों

से जहां बुजुर्गों का मन प्रभु के प्रति रमा रहता है, वहीं उन्हें समाज की मुख्यधारा

से जुडऩे का भी अवसर मिलता है। ऐसे मौकों पर विभिन्न सामाजिक, धार्मिक व शैक्षणिक संस्थाओं

के पदाधिकारी, सदस्य व कार्यकर्ता कैमरी रोड स्थित मोक्ष वृद्धाश्रम में पहुंचकर बुजुर्गों

के साथ समय व्यतीत करते हैं। उन्होंने बताया कि पर्दे पर रामायण देखकर बुजुर्ग भावविभोर

हो जाते हैं। वे अब तक श्रीराम जन्म, ताडक़ा वध, धनुष यज्ञ, लक्ष्मण-परशुराम संवाद व

श्रीराम विवाह के प्रसंग देख चुके हैं। इसी भांति आने वाले दिनों में पर्दे पर कैकयी-मंथरा

संवाद, कैकयी-दशरथ संवाद, श्रीराम वन गमन, केवट-श्रीराम संवाद, दशरथ परलोक गमन, पंचवटी

निवास व सीता हरण जैसे प्रसंग देखेंगे।

(Udaipur Kiran) / राजेश्वर

Most Popular

To Top