
रांची, 23 जून (Udaipur Kiran) । अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के के स्थायी आमंत्रित सदस्य और प्रदेश प्रभारी के राजू 26 जून को पांच दिवसीय दौरे पर झारखंड के संथाल परगना जाएंगे।
प्रदेश महासचिव सह मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने सोमवार को बताया कि के राजू और प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश पहले दिन देवघर जिला कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष, जिला पर्यवेक्षक, ब्लॉक अध्यक्ष, ब्लॉक पर्यवेक्षक एवं मंडल अध्यक्षों की बैठक में भाग लेंगे। इसके बाद जामताड़ा जिले में जिला पदाधिकारियों की बैठक में भाग लेंगे।
27 जून को वे दुमका जिला कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक में भाग लेंगे। इसके बाद महगामा विधानसभा गोड्डा में पार्टी कार्यकर्ताआकें की बैठक में भाग लेंगे।
उन्होंने बताया कि 28 जून को के राजू गोड्डा जिला पदाधिकारियों की बैठक में भाग लेंगे। इसके बाद वे पाकुड़ जिला कांग्रेस कमिटी के पदाधिकारियों की बैठक में भाग लेंगे। 29 जून को लिट्टीपाड़ा मोड पर सिदो-कान्हो और फुलो-झानो की प्रतिमा पर माल्यार्पण और कार्यक्रम के उद्घाटन में भाग लेंगे। इसके बाद प्रभारी तिनमोदिनी में सिदो-कान्हो की प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम में भाग लेंगे, बाद में साहेबगंज जिला कांग्रेस कमिटी के पदाधिकारियों की बैठक में भाग लेंगे। पांचवें दिन 30 जून को वे पंचकटिया से भोगनाडीह तक पदयात्रा कार्यक्रम में भाग लेंगे और भोगनाडीह साहिबगंज में सिद्धो-कान्हो और चांद- भैरव की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे।
—————
(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak
