Jharkhand

किसानों के साथ छल कर रही राज्‍य सरकार : राजू महतो

प्रेस वार्ता में जानकारी देते

रांची, 22 सितंबर (Udaipur Kiran News) । किसान महासभा के अध्यक्ष राजू महतो ने कहा कि राज्‍य सरकार किसानों के साथ छल कर रही है। उन्होंने कहा कि आज किसान खेती छोड़कर मजदूरी करने के लिए विविश हो गए हैं।

उन्होंने झारखंड के किसानों की समस्याएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ग्रामीण इलाकों में रह रहे 80 प्रतिशत लोग खेती पर निर्भर हैं, लेकिन सरकार उनके हित में ठोस कदम नहीं उठा रही है। बजट में कृषि के लिए मात्र 3-4 प्रतिशत प्रावधान होता है और वह भी बंदरबांट की भेंट चढ़ जाता है।

राजू महतो सोमवार को प्रेस क्लब में किसान महासभा की बैठक के बाद महतो प्रेस वार्ता में में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य में इस बार दो लाख 50 हजार 92 क्विंटल धान खरीदने का लक्ष्य तय किया गया है। राज्य में पांच बड़े गोदाम और 736 पैक्स केंद्र संचालित किए जा रहे हैं, जहां 58 हजार 858 किसान पंजीकृत हैं।

उन्‍होंने कहा कि गैरमजरूआ जमीन पर वर्षों से किसान कब्जा किए हुए हैं। इस जमीन का रसीद कटवाने से किसान वंचित हैं। 2012 से रसीद बंद कर दी गई है। कई किसानों की जमीन प्रोजेक्ट्स में ले ली गई, लेकिन उन्हें उचित मुआवजा नहीं मिला। किसान संगठनों का कहा कि सरकार 80 प्रतिशत किसानों की जमीन हड़पने का काम कर रही है।

किसान महासभा की बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष पंकज राय, कार्यकारी सदस्य मनोहर महतो और केंद्रीय महासचिव उपेंद्र गुरु सहित अन्य मौजूद थे।

—————

(Udaipur Kiran) / विकाश कुमार पांडे

Most Popular

To Top