HimachalPradesh

कांगड़ा जिला में राजीव गांधी वन संवर्धन योजना और 76वें वन परिक्षेत्र महोत्सव का शुभारंभ

धर्मशाला, 14 अगस्त (Udaipur Kiran) । कांगड़ा जिला के विभिन्न उपमंडलों में वीरवार को मंत्रियों और विधायकों ने आने अपने विधानसभा क्षेत्रों में राजीव गांधी वन संवर्धन योजना और 76वें वन परिक्षेत्र महोत्सव का शुभारंभ किया। इसी कड़ी में कृषि मंत्री चौधरी चन्द्र कुमार ने ज्वाली के ढंन में जामुन का पौधा रोपित किया। इस मौके उन्होंने लोगों से पर्यावरण संतुलन के लिए पौधे रोपने का आह्वान किया।

वहीं दूसरी ओर आयुष एवं खेल मंत्री यादविंदर गोमा ने भी जयसिंहपुर के टिक्कर गांव में अर्जुन का पौधा रोपित कर महोत्सव का शुभारंभ किया।

इसके अलावा ज्वालामुखी के विधायक संजय रतन ने इसका शुभारंभ ग्राम पंचायत सिल्ह से किया। इस दौरान उन्होंने हरड़ का पौधा रोपित किया। उन्होंने स्थानीय लोगों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने और उनके संरक्षण की जिम्मेदारी लेने का आह्वान किया।

इसी तरह बैजनाथ में भी विधायक किशोरी लाल ने गुनेहड़ पंचायत में पौधरोपण कर पर्यावरण का संदेश दिया। इसके अलावा अन्य विधानसभा क्षेत्रों में भी कांग्रेस विधायकों ने पौधरोपण महोत्सव का शुभारंभ किया।

(Udaipur Kiran) / सतेंद्र धलारिया

Most Popular

To Top