Jharkhand

जयंती पर याद किए गए राजीव गांधी, कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि

जयंती पर याद किए गए स्वर्गीय राजीव गांधी

रामगढ़, 20 अगस्त (Udaipur Kiran) । शहर के विकास नगर स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती मनाई गई। राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुन्ना पासवान, कार्यकारी जिलाध्यक्ष पंकज प्रसाद तिवारी सहित उपस्थित नेता और कार्यकर्ताओं ने स्व राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। साथ ही उनके जीवनी पर विस्तार से चर्चा किया।

मौके पर जिलाध्यक्ष मुन्ना पासवान ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का कार्यकाल आधुनिक भारत के निर्माता के रूप में जाना जाता है। उन्होंने गरीबी उन्मूलन और सामाजिक समरसता पर विशेष ध्यान दिया।

वहीं, कार्यकारी जिलाध्यक्ष पंकज प्रसाद तिवारी ने कहा कि राजीव गांधी भारत में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में क्रांति लाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपने समय में राष्ट्र के निर्माण में युवाओं और महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने साथ ही पंचायती राज्य व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में अथक प्रयास किया है।

इस अवसर पर जोहर बाल मंच के प्रदेश अध्यक्ष तारीख अनवर, बलराम साहू, अध्यक्ष संजय साव, संजीव खंडेलवाल, संजय वर्मा, पिंटू नायक, टिंकू खान सहित अन्‍य उपस्थित थे।

—————

(Udaipur Kiran) / अमितेश प्रकाश

Most Popular

To Top