Madhya Pradesh

राजगढ़ः विहिप का एक दिवसीय अभ्यास वर्ग सम्पन्न, संगठनात्मक कार्यों का दिया प्रशिक्षण

वर्ग सम्पन्न, संगठनात्मक कार्यों का दिया प्रशिक्षण

राजगढ़, 27 जुलाई (Udaipur Kiran) । विश्व हिन्दू परिषद द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर ब्यावरा में रविवार को एक दिवसीय अभ्यास वर्ग कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें कार्यकर्ताओं को संगठन के कार्यों का प्रशिक्षण दिया गया साथ ही अगस्त माह में होने वाले कार्यक्रमों की योजना बनाई गई। अभ्यास वर्ग चार सत्रों में आयोजित किया गया, जिसमें कार्यकर्ताओं को विभाग व जिला पदाधिकारियों का मार्गदर्शन मिला। विहिप द्वारा पिछले एक माह से प्रखंड, नगर व ग्राम के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने के लिए प्रखंड केन्द्रों पर अभ्यास वर्ग आयोजित किए जा रहे है।

वर्ग के प्रथम सत्र में विहिप जिला मंत्री हर्ष तोमर ने विहिप के स्थापना के उद्देश्य और वर्तमान समय में संगठन की भूमिका के बारे में कार्यकर्ताओं को अवगत कराया। वर्ग के द्वितीय सत्र में विभाग मंत्री अशोक गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा ने संगठन के विभिन्न आयामों और संगठन की कार्य पद्वति के बारे में जानकारी दी। तृतीय सत्र में विभाग संयोजक राजू मीना, जिला सहसंयोजक शैलेन्द्र नरुका द्वारा संगठन की आचार्य पद्वति के बारे में कार्यकर्ताओं को जानकारी दी। चतुर्थ सत्र में प्रखंड अध्यक्ष देवराज दांगी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

अभ्यास वर्ग में अगस्त माह में होने वाले अखंड भारत संकल्प दिवस कार्यक्रम को प्रखंड केन्द्रों पर मनाने की योजना बनाई गई, जहां संगठन 14 अगस्त को प्रखंड केन्द्रों पर गोष्ठि व मशाल जुलूस का आयोजन करेगा वहीं वर्ग में विहिप स्थापना दिवस कार्यक्रम प्रत्येक इकाई पर आयोजित करने की योजना बनाई गई। कार्यक्रम में दुर्गावाहिनी जिला संयोजिका रीना चैधरी, नगर प्रखंड संयोजक प्रशांत गवली सहित नगर, प्रखंड व इकाई के कार्यकर्ता मौजूद रहे। वर्ग का संचालन प्रखंड मंत्री विजय कुशवाह ने किया।

—————

(Udaipur Kiran) / मनोज पाठक

Most Popular

To Top