Madhya Pradesh

राजगढ़ः पं.दीनदयाल ने राजनीति को जनसेवा का माध्यम बनाया- राज्यमंत्री पंवार

जनसेवा का माध्यम बनाया-राज्यमंत्री पंवार

राजगढ़,25 सितम्बर (Udaipur Kiran News) । पं.दीनदयाल उपाध्याय ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का कार्य किया, उन्होंने राजनीति को जनसेवा का माध्यम बनाया, इस तरह उनका जीवन समर्पण का उदाहरण है। यह बात राज्यमंत्री नारायणसिंह पंवार ने गुरुवार को पं.दीनदयाल उपाध्याय जयंती के अवसर पर कही। उन्होंने पं.दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

भाजपा मंडल ब्यावरा द्वारा पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राज्यमंत्री पंवार सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने अहिंसाद्वार ब्यावरा स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और जयकारे लगाए। राज्यमंत्री पंवार ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार अंत्योदय के सपनों को साकार कर रही है। प्रधामंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत और जनधन योजना इसी दिशा में कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता की दिशा की ओर अग्रसर है। मेक इन इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, डिजीटल इंडिया, वोकल फाॅर लोकल अभियान पं. दीनदयाल के विचारों को साकार कर रहे है। इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री बद्रीलाल यादव, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दिलबर यादव, जिला उपाध्यक्ष जसवंत गुर्जर, मानसिंह राजपूत, रामनारायण दांगी, मंडल अध्यक्ष राजू यादव और इंदरसिंह लववंशी सहित अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / मनोज पाठक

Most Popular

To Top