
राजगढ़, 5 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । राजगढ़ जिले के सुठालिया थाना क्षेत्र के ग्राम पहाड़गढ़ कोटरा में रविवार सुबह छत पर गिरने से 22 वर्षीय महिला की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरु कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पहाड़गढ़ कोटरा निवासी 22 वर्षीय गायत्रीबाई पत्नी संदीप वर्मा छत पर गिरने से घायल हो गई, बेसुध हालत में परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसकी मौत हो गई। बताया गया है कि महिला की तबीयत ठीक नही थी और वह सुबह छत पर नहाने के लिए गई थी तभी वह चक्कर आने से गिर गई। महिला की मौत किन हालातों में हुई, इसका वास्तविक पता नहीं लग सका। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरु कर दी है।
—————
(Udaipur Kiran) / मनोज पाठक
