Madhya Pradesh

राजगढ़ः विवाहिता ने जेठ पर लगाया छेड़छाड़ व जान से मारने की धमकी देने का आरोप

छेड़छाड़ व जान से मारने की धमकी देने का आरोप

राजगढ़, 28 अगस्त (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में देहात ब्यावरा थाना क्षेत्र के ग्राम पड़ोनिया में रहने वाली 26 वर्षीय महिला ने जेठ पर बुरी नीयत से शारीरिक छेड़छाड़,विरोध करने गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने गुरुवार को मौके से फरार आरोपित के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु की।

पुलिस के अनुसार ग्राम पड़ोनिया निवासी 26 वर्षीय महिला ने बताया कि बीती शाम खेत पर चारा काटने गई तभी जेठ अशोक पहुंचा, जिसने बुरी नीयत से शारीरिक छेड़छाड़ की, विरोध करने पर उसने गालियां दी और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धारा 74, 75, 296, 351(3) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु की।

—————

(Udaipur Kiran) / मनोज पाठक

Most Popular

To Top