Madhya Pradesh

राजगढ़ःविहिप अभ्यास वर्ग में कार्यकर्ताओं ने लिया पंच परिवर्तन का संकल्प

कार्यकर्ताओं ने लिया पंच परिवर्तन का संकल्प

राजगढ़, 20 जुलाई (Udaipur Kiran) । विश्व हिन्दू परिषद ने रविवार को सरस्वती शिशु मंदिर नरसिंहगढ़ में एक दिवसीय अभ्यास वर्ग का आयोजन किया, जिसमें प्रांत अधिकारियों द्वारा कार्यकर्ताओं को पंच परिवर्तन के संकल्प दिलवाए गए। सरस्वती शिशुमंदिर नरसिंहगढ़ में विहिप द्वारा आयोजित अभ्यास वर्ग में प्रखंड से खंड स्तर के लगभग 121 कार्यकर्ता मौजूद रहे। वर्ग का मुख्य उद्देश्य आगामी कार्यक्रमों की कार्ययोजना व संगठन के बारे में कार्यकर्ताओं को प्र्रशिक्षित करना रहा।

अभ्यास वर्ग 4 सत्रों में सम्पन्न हुआ, जिसमें अलग-अलग विषयों के बारे में प्रांत पदाधिकारियों का कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन मिला। वर्ग में प्रांत पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को पंच परिवर्तन के संकल्प दिलवाए, जिनमें पर्यावरण की सुरक्षा,सामाजिक समरसता, नागरिक शिष्टाचार,कुटुंब प्रबोधन और स्वदेशी के संकल्प लिए। वर्ग में एक ओर जहां संगठन की कार्यपद्वति के बारे में चर्चा की गई वहीं संगठन के कार्य में वृद्वि के लिए वार्षिक लक्ष्य तय किए गए। वर्ग में मौजूद खंड व प्रखंड के कार्यकर्ताओं ने विहिप स्थापना दिवस के आयोजन को लेकर कार्ययोजना बनाई।

वर्ग में संत कृष्णापुरी महाराज, प्रांत सह प्रचारप्रसार प्रमुख कपिल शर्मा, विभाग संगठन मंत्री भानू ठाकुर, विभाग संयोजक राजू मीणा, जिला मंत्री हर्ष तोमर, उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, सहमंत्री रामनिवास मीना, तेजसिंह सोलंकी, सुरेश आचार्य, प्रखंड अध्यक्ष शिरीष उपाध्याय, नगर अध्यक्ष सुरेश दांगी सहित प्रखंड व खंड स्तरीय कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रखंड मंत्री उदय मीना ने किया।

—————

(Udaipur Kiran) / मनोज पाठक

Most Popular

To Top