
राजगढ़, 14 अगस्त (Udaipur Kiran) । हर-घर तिरंगा, हर-घर स्वच्छता अभियान के तहत ब्यावरा शहर में गुरुवार को राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी- कर्मचारी, स्कूल बच्चे, महिलाएं सहित अन्य जनप्रतिनिधि शामिल रहे। देशभक्ति के गीतों के साथ निकली तिरंगा यात्रा शहर ब्यावरा थाना परिसर से शुरु हुई, जो शहर के विभिन्न मार्गों से होकर जयस्तंभ चौराहा पर पहुंची, जहां राज्यमंत्री पंवार ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को हर-घर तिरंगा, हर-घर स्वच्छता की शपथ दिलाई।
स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पहले ब्यावरा शहर में राज्यमंत्री नारायणसिंह पंवार के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में स्कूली बच्चे, महिलाएं, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी सहित जनप्रतिनिधि हाथ में तिरंगा लेकर शामिल हुए। तिरंगा यात्रा शहर ब्यावरा थाना परिसर से शुरु हुई, जो शहर के पीपल चौराहा, मुख्य बाजार, अहिंसा द्वार से होकर जयस्तंभ चौराहे पर पहुंची। तिरंगा यात्रा का शहर में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। यात्रा के दौरान शहर भारत माता की जय, वंदे मातरम और देशभक्ति गीतों से गुंजायमान रहा। यात्रा में शामिल देशभक्तों ने जयस्तंभ चौराहे पर स्थापित बाबा अम्बेडकर की प्रतिमा पर श्रद्वासुमन अर्पित किए। यात्रा के दौरान राज्यमंत्री नारायणसिंह पंवार ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि देश की आन-बान-शान है तिरंगा। इस दौरान राज्यमंत्री पंवार ने स्वंतत्रता दिवस के अवसर पर हर-घर तिरंगा लहराने का संकल्प दिलाया।
यात्रा के दौरान पूर्व राज्यमंत्री बद्रीलाल यादव, नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि पवन कुशवाह, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अखिलेश जोशी, भाजपा नेता नारायणसिंह सालरियाखेड़ी, जगदीश पंवार, भाजपा जिला महामंत्री अमित शर्मा, मंडल अध्यक्ष राजू यादव, एसडीएम गीतांजलि शर्मा, सीएमओ इकरार अहमद,शहर ब्यावरा थानाप्रभारी वीरेन्द्रसिंह धाकड़ सहित बड़ी तादाद में स्कूली बच्चे व महिलाएं मौजूद रही।
—————
(Udaipur Kiran) / मनोज पाठक
