Madhya Pradesh

राजगढ़ःपचोर की दीपिका डीएसपी व जीरापुर के मनीष बीडीओ के लिए चयनित

डीएसपी व जीरापुर के मनीष बीडीओ के लिए चयनित

राजगढ़,9 नवंबर (Udaipur Kiran) । मप्र के राजगढ़ जिले के पचोर नगर में रहने वाली दीपिका नकवाल का चयन मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग-2023 में उप पुलिस अधीक्षक के लिए हुआ है, जिन्होंने अपनी मेहनत और लगन के बल पर 13 वीं रैंक हासिल की है, इससे पहले दीपिका का चयन वाणिज्यकर निरीक्षक के पद पर हुआ था। वहीं जिले के जीरापुर निवासी मनीषकुमार अटोदीया का चयन खंड विकास अधिकारी पद पर हुआ। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय परिवार,मित्र और ईश्वर की कृपा को दिया है, जिन्होंने हर कठिन मोड़ पर उन्हें आगे बढ़ाने की शक्ति दी।

उल्‍लेखनीय है कि चयनित मनीषकुमार के पिता रामप्रसाद वर्मा शासकीय शिक्षक है, वहीं माता प्रेमलता वर्मा गृहिणी। सादगी, मेहनत और ईमानदारी के मूल्यों से प्रेरित होकर उन्होंने अपनी परीक्षा की तैयारी प्रारंभ की। लाइब्रेरी में घंटो पढ़ाई, नियमित टेस्ट और अपनी गलतियों में सुधार करना यही उनकी दिनचर्या रही। निरंतर प्रयासों का परिणाम यह रहा कि एमपीपीएससी 2022 में उनका चयन महिला एवं बाल विकास विभाग में सहायक संचालक के रुप में हुआ। इसके बाद 2023 में उन्होंने सफलता अर्जित की और खंड विकास अधिकारी पद पर उनका चयन हुआ।

उधर, उप पुलिस अधीक्षक के पद पर चयनित दीपिका नकवाल ने इंदौर में कोचिंग करने के बाद स्वाध्याय को अपनाया और मेहनत व अनुशासन के बल पर उन्होंने सफलता अर्जित की है।

—————

(Udaipur Kiran) / मनोज पाठक