Madhya Pradesh

राजगढ़ः गौसेवा भगवान की सेवा, घर-घर हो गोपालन-राजेन्द्र राजपूत

सेवा, घर-घर हो गोपालन-राजेन्द्र राजपूत

राजगढ़, 27 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र राजपूत अपनी 108 गौशाला दर्शन यात्रा के तहत सोमवार को ब्यावरा समीपस्थ श्रीकृष्ण गौशाला करनवास पहुंचे, जहां उन्होंने गौमाता के दर्शन किए और स्थानीय समिति से गौरज प्राप्त की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि गौसेवा भगवान की सेवा है, सड़कों पर निराश्रित रुप से घूम रही गौमाताओं की देखभाल करना हर ग्रामीण की जिम्मेदारी है, उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जब तक गाय दूध दे रही है तब तक ही उसका पालन-पोषण न करेें साथ ही गौमाता को मरने के सड़क पर न छोड़ें। गौसेवा के प्रति लोगों के मन में लगन होनी चाहिए, सामुहिक प्रयासों से ही गौमाता की स्थिति सुधरेगी।

उन्होंने घर-घर गोपालन का आव्हान किया और गोपालन के लाभों के बारे में जिक्र किया। उन्होंने बताया कि पशुपालन विभाग द्वारा गोपालन के लिए कई योजनाएं चलाई गई है। वर्तमान में मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव द्वारा प्रति गाय के लिए हर रोज 40 रुपए दिए जा रहे है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा के तहत वह 108 गौशालाओं की रज लेकर मुख्यमंत्री से संपर्क करेंगे और गौशाला विकास के लिए अन्य योजनाएं बनाएंगे। इस अवसर पर ब्यावरा जनपद अध्यक्ष जगदीश गुर्जर, पीपलहेला मंडल अध्यक्ष जयंत गुर्जर, पूर्व मंडल अध्यक्ष राधेश्याम यादव, गौशाला समिति सचिव हेमराज यादव, राजेन्द्र पटेल सहित अन्य गौसेवक मौजूद रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / मनोज पाठक

Most Popular

To Top