Madhya Pradesh

राजगढ़ः कांग्रेस का चरित्र हमेशा से महिला विरोधी रहा है-राज्यमंत्री पंवार

चरित्र हमेशा से महिला विरोधी रहा है-राज्यमंत्री पंवार

राजगढ़, 31 अगस्त (Udaipur Kiran) । कांग्रेस का चरित्र हमेशा से ही महिला विरोधी रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की माताजी के बारे में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंच से जिस अपवित्र भाषा का प्रयोग किया गया है, इससे देश की महिला सशक्तिकरण का अपमान हुआ है। यह बात राज्यमंत्री नारायणसिंह पंवार ने रविवार को कांग्रेस नेताओं के द्वारा की गई अमर्यादित टिप्पणियों के विरोध प्रदर्शन में सभा को संबोधित करते हुए कही।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की माताजी के बारे में अभद्र भाषा में टिप्पणी, कांग्रेस के जीतू पटवारी द्वारा महिलाओं के बारे में शराब को लेकर एवं राजगढ़ में कांग्रेस नेता द्वारा लाड़ली बहनों को बोरी में भरने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी एवं महिला मोर्चा द्वारा राजगढ़ में कांग्रेस कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन कर पुतला दहन किया गया। सभा को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री नारायणसिंह पंवार ने कहा कि कांग्रेस ने अभद्र भाषा का प्रयोग कर महिला सशक्तिरण का अपमान किया है।

इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष ज्ञानसिंह गुर्जर ने कहा कि कांग्रेस नेता जीतू पटवारी ने महिलाओं के शराब पीने की बात कहकर संपूर्ण नारी जाति का अपमान किया है, कांग्रेस नेता अमर्यादित टिप्पणी देकर मातृशक्ति को लगातार अपमानित करने का कार्य कर रहे है। प्रदर्शन के बाद भाजपा कार्यकर्ता एवं महिला मोर्चा ने कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर नारेबाजी करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन कर विरोध जताया। इस मौके पर विधायक अमरसिंह यादव, हजारीलाल दांगी, पूर्व राज्यमंत्री बद्रीलाल यादव, पूर्व विधायक रघुनंदन शर्मा, प्रताप मंडलोई, पूर्व जिला अध्यक्ष केदार काका, दीपक शर्मा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अनीता दुबे, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मोना सुस्तानी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री देवीसिंह सौंधिया एवं आभार जिला महामंत्री अमित शर्मा ने व्यक्त किया।

—————

(Udaipur Kiran) / मनोज पाठक

Most Popular

To Top