Madhya Pradesh

राजगढ़ः कांग्रेस लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास करती है-भैयाजी पंवार

मूल्यों में विश्वास करती है-भैयाजी पंवार

राजगढ़, 20 जून (Udaipur Kiran) । कांग्रेस लोकतांत्रित मूल्यों में विश्वास करती है,जिसके चलते जिलाध्यक्ष का चयन कार्यकर्ताओं की राय के आधार पर हो सके।यह बात कांग्रेस के राष्ट्रीय पर्यवेक्षक भैयाजी पंवार ने शुक्रवार को ब्यावरा के वल्लभा गार्डन में आयोजित विधानसभा स्तरीय बैठक में कही।

उन्होंने कहा कि जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए उन्हें राहुल गांधी ने नियुक्त किया है, जिसमें जाति, समाज और धर्म से हटकर ऐसे व्यक्ति का चयन करने को कहा गया जो पार्टी को मजबूती प्रदान कर सके। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं से प्राप्त सुझाव के बाद नाम राहुल गांधी तक पहुंचाया जाएगा, जिसके बाद जिलाध्यक्ष की घोषणा की जाएगी।

बैठक में विधानसभा क्षेत्र के नेता, मंडलम, सेक्टर, ब्लाॅक सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे, जिन्होंने जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों में से अपनी पसंद का नाम पर्यवेक्षक के समक्ष प्रस्तुत किया। कांग्रेस पर्यवेक्षक भैयाजी पंवार ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए कार्यकर्ताओं से वन-टू-वन चर्चा की। कांग्रेस पर्यवेक्षक के सामने कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद के लिए 12 नाम आए है, जिनमें राधेश्याम सोमतिया, महेन्द्र यादव, राजेन्द्रसिंह कीलखेड़ा, श्यामजी तेजरा, पंकज यादव, अशोक वर्मा, मदरुपसिंह, धीरजसिंह तंवर, देवेन्द्र पाराशर, रामचंद्र कालमोदिया, हेमराज कल्पोनी, चंदरसिंह सौंधिया और यशवंत गुर्जर शामिल है।

—————

(Udaipur Kiran) / मनोज पाठक

Most Popular

To Top