Madhya Pradesh

राजगढ़ः उत्कृष्ट कार्य करने पर कलेक्टर डाॅ. मिश्रा को बुधवार को भोपाल में होंगे सम्मानित

कलेक्टर डाॅ.मिश्रा को कल भोपाल में सीएम करेंगे सम्मानित

राजगढ़, 19 अगस्त (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में नीति आयोग के आकांक्षी ब्लाॅक जीरापुर में चलाए गए संपूर्णता अभियान की तीन माह की अवधि के सफल समापन के उपलक्ष्य में मंगलवार को भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा अधिकारियो- कर्मचारियों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता,आशा कार्यकर्ता एवं स्व सहायता समूह की दीदियों को सम्मानित किया गया। वहीं नीति आयोग के सम्पूर्ण अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने पर बुधवार 20 अगस्त को भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर डाॅ. गिरीशकुमार मिश्रा को मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव सम्मानित करेंगे।

अभियान का उद्देश्य जिले में विभिन्न सरकारी योजनाओं और सेवाओं की शतप्रतिशत कवरेज सुनिश्चित करना था, जिसमें गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण पंजीकरण, टीकाकरण, पोषण, स्वास्थ्य परीक्षण, शौचालय निर्माण, नल- जल योजना का क्रियान्वयन सहित अन्य जन कल्याणकारी सेवाओं की डोरस्टेप डिलीवरी शामिल थी। इस अवसर पर कलेक्टर डाॅ. मिश्रा ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी. साथ ही कहा कि संपूर्णता अभियान केवल एक कार्यक्रम नही,बल्कि जिले को समृद्व और सशक्त बनाने का प्रयास था। कलेक्टर ने विशेष रुप से दस्तक अभियान, गैर-संचारी रोगों की स्क्रीनिंग, ई-आॅफिस में जिले की राज्य में 5 वीं रेंकिंग और आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत किए गए कार्यों की सराहाना की।

कलेक्टर ने स्वसहायता समूह की दीदियों से अपेक्षा की है कि वे आत्मनिर्भर बनें साथ ही अपने क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं की जानकारी प्रशासन को उपलब्ध कराएं ताकि उनकी स्वास्थ्य और पोषण संबंधी आवश्यकताओं को समय पर पूरा किया जा सके। कलेक्टर डाॅ. गिरीशकुमार ने कहा कि नीति आयोग की स्थापना पूर्ववर्ती योजनाओं की तुलना में एक क्रांतिकारी परिवर्तन लेकर आई है, इसके अंतर्गत शुरु की गई आकांक्षी कार्यक्रम में राजगढ़ जिले को शामिल किया गया है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य राजगढ़ जिले की सामाजिक- आर्थिक स्थिति में सुधार करना था। संपूर्णता अभियान में भी लक्ष्य प्राप्त कर सैचुरेशन सुनिश्चित किया गया है। इस उपलब्धि के लिए कलेक्टर द्वारा टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। सम्मान समारोह के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष चंदरसिंह सौंधिया, जिला विकास एवं निगरानी समिति सदस्य ज्ञानसिंह गुर्जर, पूर्व विधायक रघुनंदन शर्मा, नगरपालिका अध्यक्ष विनोद साहू, मनीष जोशी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / मनोज पाठक

Most Popular

To Top