
राजगढ़, 24 नवंबर (Udaipur Kiran) । भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष एवं युवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष डाॅ. निशांत खरे का सोमवार को ब्यावरा मंडल द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से चर्चा की साथ ही परिचय प्राप्त किया।
डाॅ.खरे ने बूथ स्तर पर मजबूत नेटवर्क बनाने पर जोर देते हुए कहा कि बूथ ही भाजपा की जीत का आधार होता है। उन्होंने कहा कि कोई भी मतदाता सर्वेक्षण प्रक्रिया से वंचित न रहे। उन्होंने पार्टी के मुख्य संकल्प अंत्योदय को दोहराया और कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना ही वास्तविक सेवा है। कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक अनुशासन बनाए रखने और एकजुटता के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राजू यादव, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष राम भील, जनपद सदस्य एवं किसान मोर्चा के जिला महामंत्री इंदरसिंह लववंशी, व्यापारी प्रकोष्ठ जिला संयोजक गोपाल बादशाह, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अरविंद शर्मा, दीपक सामरे, रामगोपाल दांगी, रामबाबू दांगी, रामबाबू प्रजापति सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
—————
(Udaipur Kiran) / मनोज पाठक