
हिसार, 4 सितंबर (Udaipur Kiran) । आगामी 5 से 7 सितंबर तक आगरा में आयोजित होने वाले
भारत रक्षा मंच के राष्ट्रीय सम्मेलन में हिसार जिले से कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या
में भागीदारी रहेगी। यह बात भारत रक्षा मंच, हिसार इकाई की जिला बैठक को संबोधित मंच के प्रदेश
मंत्री राजेन्द्र ढाका ने गुरुवार काे कही। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मास्टर रणबीर बिरला
ने की।
बैठक का संयोजन प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र सारसर और प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो.
सुनील कुमार द्वारा किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश मंत्री राजेन्द्र ढाका ने बताया कि भारत रक्षा
मंच पूरे देश में बांग्लादेश से हो रही अवैध घुसपैठ को रोकने के लिए कार्य कर रहा है।
संगठन का विस्तार आज देश के प्रत्येक जिले तक हो चुका है। मंच प्रत्येक तीन वर्ष के
अंतराल पर राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित करता है। इसी क्रम में इस वर्ष का सम्मेलन आगरा
में हो रहा है, जिसमें देशभर से हजारों कार्यकर्ता शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि हिसार
जिले से भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता इस सम्मेलन में भाग लेंगे।
(Udaipur Kiran) / राजेश्वर
