Uttar Pradesh

जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गये राजा भैया

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित बैठक में बोलते हुए राजा भैया (फोटो)

लखनऊ, 30 जून (Udaipur Kiran) । जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के आठवीं वार्षिक बैठक में रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया को एक बार फिर से राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। राजा भैया के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह ने अपने कार्यकर्ताओं को पंचायत चुनाव में बढ़ चढ़कर भागीदारी करने और जन मुद्दे पर जमीनी स्तर पर कार्य करने के लिए आह्वान किया।

लखनऊ में इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान सभागार में आयोजित जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) की वार्षिक बैठक में रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने कहा कि हमारी पार्टी का गठन जमीनी स्तर पर कार्य करने के लिए बनाया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने दिन रात मेहनत कर अपने क्षेत्र में पार्टी की पहचान बनायी है। अभी विधानसभा चुनाव तो दूर है, लेकिन पंचायत चुनाव में हम अपनी भूमिका निभायेंगे। जो कार्यकर्ता पंचायत चुनाव में भागीदारी करना चाहते हैं, वे सभी अपना आवेदन करें। जनता के लिए हम चुनाव मैदान में जाएंगे।

—————

(Udaipur Kiran) / श.चन्द्र

Most Popular

To Top