
रायपुर 29 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज 29 अक्टूबर (बुधवार) को जशपुर, सरगुजा और रायपुर जिले के दाैरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री साय दिन की शुरुआत निज निवास बगिया, जशपुर से होगी। वे दोपहर 1:25 बजे कार द्वारा रवाना होकर 1:30 बजे बगिया हेलीपेड, कांसाबेल पहुंचेंगे और हेलीप्टर से सरगुजा के लिए प्रस्थान करेंगे।
मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री साय आज 1:50 बजे पी.जी. कॉलेज ग्राउंड हेलीपेड अंबिकापुर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री 1:55 बजे नगर निगम कार्यालय के पास आयोजित कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। वे 2 बजे से 3 बजे तक बाबा कार्तिक उरांव जन्म शताब्दी समारोह में शामिल होंगे। इसके पश्चात 3 बजे से 3:30 बजे तक समय आरक्षित रखा गया है। इसके बाद 3:30 बजे अंबिकापुर से हेलीपेड के लिए प्रस्थान कर 3:35 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रायपुर लौटेंगे।
लगभग 4:55 बजे पुलिस बाउंड हेलीपेड रायपुर पहुंचने के बाद वे 5 बजे मुख्यमंत्री निवास सिविल लाइन में आरक्षित कार्य में व्यस्त रहेंगे। शाम 7:50 बजे मुख्यमंत्री निवास से प्रस्थान कर 8 बजे बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम पहुंचेंगे, जहां 8 से 9 बजे तक आयोजित “कवि सम्मेलन 6.0” में उपस्थित रहेंगे।
(Udaipur Kiran) / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल