
रायपुर 19 नवंबर (Udaipur Kiran) । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बुधवार काे कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री साय सुबह 10:30 बजे पंडित जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल मेडिकल कॉलेज के सभागार पहुँचेंगे, जहां छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ मर्यादित के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पदभार ग्रहण एवं अभिनंदन समारोह में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम 11:35 बजे तक चलेगा, इसके बाद वे करीब 11:55 बजे मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से धमतरी के लिए रवाना होंगे और दोपहर 12:25 बजे इंडोर स्टेडियम हेलीपैड धमतरी पहुंचेंगे। यहां से वे डॉ. शोभाराम देवांगन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान जाएंगे, जहां दोपहर 12:30 बजे से पीएम किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त राशि अंतरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम 1 बजे तक चलेगा।
—————
(Udaipur Kiran) / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल