Chhattisgarh

रायपुर : मुख्यमंत्री  साय आज कोरबा और जशपुर जिले के दौरे पर

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर 27 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज साेमवार काे कोरबा और जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। आज दोपहर 01:30 बजे मुख्यमंत्री साय रायपुर के पुलिस ग्राउण्ड हेलिपैड के लिए प्रस्थान करेंगे। लगभग 02:20 बजे सीएसईबी फुटबॉल मैदान हेलिपैड, कोरबा पहुंचकर मुख्यमंत्री अग्रसेन भवन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां 02:30 से 03:15 बजे तक पूर्व निर्धारित गतिविधियों में भाग लेंगे।

कोरबा के बाद मुख्यमंत्री जशपुर जिले के दुलदुला पहुंचेंगे, जहां 04:25 से 05:25 बजे तक छठ घाट पर चल रहे छठ महापर्व में सम्मिलित होकर सूर्य उपासना करेंगे और श्रद्धालुओं से मुलाकात करेंगे। संध्या 06:15 बजे मुख्यमंत्री का निज निवास बगिया, कांसाबेल आगमन निर्धारित है, जहां वे रात्रि विश्राम करेंगे। यह सम्पूर्ण दौरा धार्मिक आस्था, क्षेत्रीय विकास और जनसम्पर्क को समर्पित रहेगा।

(Udaipur Kiran) / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल

Most Popular

To Top