Chhattisgarh

रायपुर : छत्तीसगढ़ में अब तक 592.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज

छत्तीसगढ़ बारिश फाइल फाेटाे

रायपुर, 27 जुलाई (Udaipur Kiran) । छत्तीसगढ़ में 1 जून से आज 27 जुलाई सवेरे 8 बजे की स्थिति में 592.2 मिमी औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्यस्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से आज रविवार काे प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक बलरामपुर जिले में सर्वाधिक 928.6 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 302.8 मिमी वर्षा दर्ज हुई है।

राज्यस्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार सरगुजा जिले में 433.4 मिमी, सूरजपुर में 748.0 मिमी, जशपुर में 693.1 मिमी, कोरिया में 679.6 मिमी और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 641.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। रायपुर जिले में 546.2 मि.मी., बलौदाबाजार में 536.3 मि.मी., गरियाबंद में 449.5 मि.मी., महासमुंद में 509.7 मि.मी. और धमतरी में 460.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। बिलासपुर में 645.2 मि.मी., मुंगेली में 638.4 मि.मी., रायगढ़ मंे 756.9 सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 567.9 मि.मी., जांजगीर-चांपा में 830.5 मि.मी., सक्ती में 704.7 मि.मी., कोरबा में 659.6 मि.मी. और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 615.0 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड हुई है। दुर्ग जिले में 483.4 मि.मी., कबीरधाम में 439.1 मि.मी., राजनांदगांव में 524.6 मि.मी., मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 717.2 मि.मी., खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 436.4 मि.मी., बालोद में 555.1 मि.मी. और बस्तर जिले में 687.5मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड हुई है। कोंडागांव में 412.7 मि.मी., कांकेर में 560.5 मि.मी., नारायणपुर में 533.4 मि.मी., दंतेवाड़ा में 621.3 मि.मी., सुकमा में 472.4 मि.मी. और बीजापुर में 751.6 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है।

—————

(Udaipur Kiran) / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल

Most Popular

To Top