HimachalPradesh

बरसात का कहर : कांगड़ा जिला में अब तक 47 लोगों की मौत, 51 करोड़ का नुकसान

शाहपुर में ढहा मकान।

धर्मशाला, 20 अगस्त (Udaipur Kiran) । कांगड़ा जिला में इस बार बरसात का कहर जारी है। करीब दो माह के दौरान जिला में बरसात के दौरान अभी तक 47 लोगों की जान जा चुकी है वहीं निजी और सार्वजनिक संपत्ति को भी 51.40 करोड़ से अधिक का नुकसान हो चुका है। इसके अलावा दो लोग अभी भी लापता हैं। जिला में अगर 47 लोगों की मौत की करें तो सबसे अधिक 18 मौतें सड़क दुर्घटनाओं में हुई हैं। इसके अलावा 7 लोग डूबने से, 7 लोग बाढ़ से, 4 ऊंचाई से गिरने से, 4 सांप के काटने से, 3 बिजली का करंट लगने से, 2 पत्थर गिरने आए एक व्यक्ति की दीवार गिरने से मौत हुई है।

वहीं पिछले 24 घण्टों के दौरान बारसिस और भूस्खलन से जिला में 37 मकानों सहित 33 गौशालाओं को नुकसान हुआ है। इन घटनाओं में 29 लाख से अधिक के नुकसान का आंकलन किया गया है। इस दौरान 33.98 लाख के नुकसान का आंकलन किया गया है।

जिला में अभी तक कुल 476 घरों और 509 गौशालाओं को भी नुकसान हो चुका है। इसके अलावा 5 दुकानों और 3 रसोईघर को भी नुकसान हुआ है।

वहीं जिला में अब तक बरसात में हुए नुकसान की बात करें तो बीते 20 जून 2025 से अब तक कुल 155 पशुधन की हानि हुई है। इसमें 21 गाय, 2 खच्चर, 1 बैल, 9 भैंस, 112 बकरियां और 10 भेड़ें शामिल हैं।

वहीं 20 जून से 12 अगस्त 2025 तक जिला में बरसात से कुल मिलाकर 51.40 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति का नुकसान दर्ज किया गया है।

(Udaipur Kiran) / सतेंद्र धलारिया

Most Popular

To Top