Maharashtra

मुंबई में मंगलवार को भी बारिश का अलर्ट

मुंबई, 22 सितंबर (Udaipur Kiran) । शहर व उपनगरों में सोमवार को

भारी बाऱिश हुई। मौसम विभाग ने मंगलवार को भी भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया

है। बुधवार और गुरुवार को बाऱिश की रफ्तार धीमी पड़ जाएगी। इसके बाद शुक्रवार को बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम की यही स्थिति पड़ोसी जिले ठाणे,

पालघर और रायगढ़ में भी बने रहने की संभावना है।

मुंबई मनपा के मौसम केंद्रों के रिकॉर्ड से पता चला है कि

रविवार और सोमवार सुबह के बीचमुंबई के पूर्वी और पश्चिमी उपनगरों में औसतन बारिश हुई।

सप्ताहंत में बारिश की गतिविधि में थोड़ी सुस्ती के बाद, सोमवार को मुंबई

में आसमान बादलों से घिरा रहा और रात भर भारी बारिश हुई। सोमवार दिन में भी अच्छी

बारिश हुई।

बीएमसी से मिली जानकारी के अनुसार रविवार और सोमवार सुबह के

बीच शहर में घरों और पेड़ों के गिरने के अलावा शॉर्ट सर्किट सहित कुल 12 अप्रिय

घटनाएं हुईं। गनीमत रही कि इन हादसों में कोई हताहत नहीं हुआ। छह जगहों पर पेड़ गिरने घटनाएं हुईं, इनमें से तीन पेड़ गिरने के हादसे पश्चिमी

उपनगरों में हुए। जबकि शॉर्ट सर्किट के चार और आंशिक रूप से घर गिरने के दो मामले सामने

आए।

—————

(Udaipur Kiran) / वी कुमार

Most Popular

To Top