RAJASTHAN

रेल कर्मचारियों ने मनाया इंजीनियर्स डे

jodhpur

जोधपुर, 15 सितम्बर (Udaipur Kiran) । नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉइज यूनियन जोधपुर मण्डल द्वारा सोमवार को इंजीनियर्स डे मनाया गया। इस अवसर पर मण्डल के विभिन्न विभागों के इंजीनियर्स एवं यूनियन पदाधिकारी उपस्थित रहे और भारतीय इंजीनियरिंग के जनक भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

मण्डल सचिव मनोज कुमार परिहार ने सर विश्वेश्वरैया के जीवन और योगदान पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उनका जन्म 15 सितम्बर 1861 को मैसूर राज्य (वर्तमान कर्नाटक) में हुआ था। अल्पायु में ही पिता के निधन के बाद अनेक जिम्मेदारियां उठाते हुए उन्होंने इंजीनियरिंग में उच्च शिक्षा प्राप्त की। उनके अतुल्य योगदान के लिए 1915 में उन्हें ब्रिटिश शासन द्वारा नाइट कमीशनर ऑफ इंडियन एम्पायर की उपाधि दी गई तथा 1955 में भारत सरकार ने उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया। देश की आठ यूनिवर्सिटीज ने उन्हें डॉक्टरेट की उपाधि भी प्रदान की। कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र व्यास ने की।

इस अवसर पर आशा कंवर, सुरेश झारोरिया, चेतन कुमार, उपेन्द्र कुमार, रजत शर्मा, कुणाल परिहार, भगवान सिंह चौहान ने भी संबोधित करते हुए सर विश्वेश्वरैया की जीवनी और योगदान को याद किया। संचालन परमानन्द गुर्जर ने किया।

(Udaipur Kiran) / सतीश

Most Popular

To Top