Jharkhand

रेल टेका, डहर छेका आंदोलन का रेल सेवा पर व्यापक असर, कई ट्रेनों का बदला रूट

फोटो
फोटो
Photo

बोकारो, 20 सितंबर (Udaipur Kiran) । झारखंड पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कुड़मी जाति के समाज को आदिवासी का दर्जा दिए जाने की मांग और कुड़मी भाषा को देश के 8 वीं सूची में शामिल करने की लम्बित मांगों को लेकर शनिवार को कुड़मी समाज ने झारखण्ड में रेल टेका, डहर छेका आंदोलन के तहत बोकारो जिले के बोकारो और चंद्रपुरा रेलवे स्टेशन में रेल पटरी जाम कर दिया।

इससे ट्रेन परिचालन पर व्यापक असर पड़ा। एहतियात पर जिला प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में निषेधाज्ञा लागू कर दिया था। पूर्व – मध्य रेलवे धनबाद डिवीजन के चन्द्रपुरा रेलवे जंक्शन पर दिल्ली – रांची राजधानी एक्सप्रेस को सुबह 6.22 बजे से खड़ी रही। इसके साथ सीआईसी लाइन की गोमो – चौपन को सुबह 5.45 बजे से खड़ी रही।

वहीं दक्षिण – पूर्व रेलवे आदरा डिवीजन ने बोकारो जंक्शन पर वंदे – भारत, पूरी – न्यू दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन को रोक दिया है। रांची – शताब्दी एक्प्रेस सहित लम्बी दूरी की तीन ट्रेनों का रुट बदल दिया गया है। दक्षिण – पूर्व आदरा डिवीजन रेल प्रबंधक मुकेश गुप्ता ने सोमवार को बताया कि कुड़मी समाज का रेल रोको आंदोलन को लेकर आदरा डिवीजन के झारखंंड से गुजरने वाली लम्बी दूरी की 12 ट्रेनों को रद्द किया गया है। आंदोलन का रेल परिचालन पर विपरीत असर पड़ा है और कई गाड़ियां रद्द कर दी गई है। दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा डिविजन, रांची डिवीजन चक्रधरपुर डिवीजन खड़गपुर डिवीजन और पूर्व मध्य रेलवे के धनबाद डिवीजन से संचालित होने वाली और बोकारो होकर गुजरने वाली कई ट्रेनें आंदोलन से प्रभावित हुई हैं।

उन्हें या तो रद्द किया गया है या फिर शॉर्ट टर्मिनेटर कर दिया गया है। इसके अलावा कई ट्रेनों को उनके रूट में बदलाव कर भेजा गया है। आदरा डिवीजन की ट्रेन संख्या 68079 भोजुडीह चंद्रपुरा और 68080 चंद्रपुर भोजूडीह को रद्द कर दिया गया है।

इसी तरह से रांची डिवीजन से चलने वाली 13320 रांची-दुमका, 13504 हटिया-वर्धमान, 18036 हटिया-खड़गपुर, 13514 हटिया-आसनसोल, 12366 रांची-पटना, 13304 रांची-धनबाद, 18603 रांची-गोड्डा, 20839 रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस को सोमवार को रद्द कर दिया गया है। इसकी वजह से 18604 गोडडा-रांची एक्सप्रेस 21 सितंबर को और 20840 नई दिल्ली-राजधानी एक्सप्रेस 22 सितंबर को भी रद्द रहेगी।

वहीं कई महत्वपूर्ण ट्रेन को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है इनमें 18626 हटिया-पूर्णिया कोर्ट को दिल्ली में शॉर्ट टर्मिनेट कर दिया गया है। इसी तरह 20893 टाटा पटना को वंदे भारत एक्सप्रेस को मुरी में 100 टर्मिनेट कर दिया गया है। कई गाड़ियों को जो डायवर्ट किया गया है उनमें 18013 आगरा-बोकारो स्टील सिटी, 15630 नगांव एक्सप्रेस, 22812 नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस और 01929 ग्वालियर-पुरी साप्ताहिक एक्सप्रेस कभी रूट बदल दिया गया है।

(Udaipur Kiran) / अनिल कुमार

Most Popular

To Top