CRIME

रेड लाइट एरिया में छापेमारी,तीन नाबालिग लड़की बरामद,छह धंधेबाज गिरफ्तार

अररिया फोटो:फारबिसगंज थाना

अररिया, 08 अगस्त (Udaipur Kiran) ।

अररिया जिला पुलिस की एक टीम ने पटना की संस्था बाल मित्र संस्थान के साथ फारबिसगंज रेड लाइट एरिया में छापेमारी कर तीन नाबालिग युवतियों को अवैध देह व्यापार के धंधे से मुक्त कराया।

पुलिस ने अवैध देह व्यापार धंधा को लेकर संगठित गिरोह चलाने के आरोप में छह धंधेबाजों को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार धंधेबाजों में पांच महिलाएं हैं,जबकि एक पुरुष है।मुक्त कराई गई तीनों नाबालिग लड़कियों से थाना में पुलिस और बाल मित्र संस्थान के मनीष कुमार और जितेंद्र कुमार काउंसलिंग कर अवैध देह व्यापार धंधा को लेकर जानकारी इकट्ठा करने में लगे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार,बाल मित्र संस्थान के मनीष कुमार और जितेंद्र कुमार ने एसपी अंजनी कुमार से मुलाकात की और फारबिसगंज के रामपुर उत्तर रेफरल रोड वार्ड संख्या 3 में अनैतिक देह व्यापार धंधा होने की जानकारी साझा किया।संस्थान के सदस्यों ने एसपी को जानकारी दी कि नाबालिग लड़कियों को लाकर जबरन देह व्यापार का धंधा करवाया जा रहा है।सूचना पर एसपी अंजनी कुमार ने डीएसपी हेडक्वार्टर फखरे आलम के नेतृत्व में जिला स्तर पर एक संयुक्त पुलिस टीम का गठन किया।जिसमें महिला थानाध्यक्ष कुमारी अचला,तकनीकी शाखा के नागेंद्र कुमार,नगर थाना के अमरेंद्र कुमार सिंह,पूजा कुमारी,प्रीति कुमारी, एससी एसटी थाना,सिमराहा थाना और फारबिसगंज थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह,सत्येंद्र कुमार गुप्ता,कुमारी बबीता,राजनंदिनी सिन्हा,काजल कुमारी पुलिस अधिकारियों और महिला पुलिस बलों के साथ सशस्त्र पुलिस बलों को शामिल किया गया।

पुलिस की टीम ने रेड लाइट एरिया को चारों ओर से नाकेबंदी करते हुए छापेमारी की।छापेमारी के दौरान काफी अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया।पुलिस ने सालो खातून के घर में छापेमारी की तो वहां तीन महिलाओं को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा।सूचना के अनुसार तीन नाबालिग युवतियों को रेड लाइट एरिया से बरामद किया गया।वहीं मामले में पांच महिलाओं समेत कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया।

अवैध व्यापार चलाने एवं संगठित गिरोह चलाने के आरोप में पुलिस ने मौके से 32 वर्षीया सालो खातून पति मो.जहांगीर,35 वर्षीया जुगनी खातून पति विनोद,22 वर्षीया मौसमी खातून पति मिंटू खलीफा,30 वर्षीया शबनम खातून पति स्व.मो.इलियास,22 वर्षीया हीना खातून पति मो.युनुस और 50 वर्षीय अब्दुल जब्बार को गिरफ्तार किया।मामले को लेकर फारबिसगंज थाना में प्राथमिकी कांड संख्या 401/25 दिनांक 8 अगस्त 2025 धारा 111,98,99,70(1),115(2),3(5) बीएनएस,धारा 4/17 पॉक्सो एक्ट एवं धारा 3,4,5,6 आईटीपीए एक्ट के तहत दर्ज किया गया है।

मामले को लेकर फारबिसगंज थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि अवैध देह व्यापार धंधे को बड़ा संगठित गिरोह के द्वारा संचालित किया जाता है। गिरोह के सदस्य लड़कियों का अपहरण कर उन्हें बहला फुसला,नशीली पदार्थों का सेवन के साथ शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना दिया जाता है।इतना ही नहीं लड़कियों को जबरन देह व्यापार के धंधे में लाने के लिए उनका जान मारने तक का प्रयास किया जाता है।संगठित गिरोह के सदस्य इन लड़कियों से जबरन अवैध देह व्यापार का धंधा कराते हैं और ग्राहकों से मोटी रकम की वसूली करते हैं।

(Udaipur Kiran) / राहुल कुमार ठाकुर

Most Popular

To Top