
मंडी, 04 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । शनिवार को मंडी पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी को जमकर घेरा है। विदेश दौरे पर भारत और आरएसएस को लेकर राहुल गांधी द्वारा की की टिप्पणी पर पलटवार करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत का हर जगह विरोध करना राहुल गांधी की फितरत में शामिल हो गया है।
अनुराग ने आरोप लगाते हुए कहा कि राहुल गांधी ऑपरेशन सिंदूर और एयर स्ट्राइक के समय भी भारत में बैठकर पाकिस्तान का गुणगान गाते रहे। उनकी ऐसी कौन सी मजबूरी है कि उन्हें भारत का विरोध करना जरूरी हो गया है। राहुल गांधी और उनके चमचों के पड़ोसी देश पाकिस्तान के लिए उमड़ रहे प्रेम के चलते आज उन्हें 90 चुनावों में हार का सामना करना पड़ा है और अब वे उनकी बिहार चुनाव में भी हार निश्चित है।
अनुराग ठाकुर ने हिमाचल कांग्रेस के वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान पर भी तंज कसा। अनुराग ने कांग्रेस को वायदे चोर की संज्ञा देते हुए कहा कि क्या वे स्वयं क्या गद्दी छोड़ने के लिए तैयार हैं। कांग्रेस की प्रदेश सरकार जनता से झूठे वादे कर सत्ता में आई है और देश में भी इनका यही हाल है। देश की संवैधानिक संस्थाओं को नीचा दिखाना कांग्रेस ने एकमात्र एजेंडा बना लिया है। हिमाचल की राजनीति पर उनकी एंट्री को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में अनुराग ने कहा कि वे हिमाचल से ही हैं और पार्टी में एक कार्यकर्ता के तौर पर कार्य कर रहे हैं।
अनुराग ने कहा कि सोशल मीडिया और मीडिया के माध्यम से हिमाचल की राजनीति में उनकी एंट्री को लेकर अब चर्चाओं को अब पूर्ण विराम लगाने की आवश्यकता है। वहीं केंद्र से हिमाचल को मिली 843 करोड़ रुपए की एक्स्ट्रा डिवोल्यूशन किश्त को हिमाचल कांग्रेस द्वारा नाकाफी बताने पर भी अनुराग ने प्रदेश सरकार का घेराव किया है।
अनुराग ने कहा कि केंद्र से प्रदेश को हजारों करोड़ रूपये पहुंच रहे है, लेकिन इनके नेता केंद्र का धन्यावाद करने के बजाय जनता का ध्यान भटकाने के लिए इस तरह की हरकतें करते रहते हैं, जबकि इनकी खुद की दी हुई गांरटियां धरी की धरी रह गई हैं। इससे पहले मंडी पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं व विभिन्न संस्थाओं द्वारा आईआईटी चौक पर अनुराग ठाकुर का जोरदार स्वागत किया गया। इसके उपरांत वे सर्किट हाउस पहुंचे और भाजपा कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की।
—————
(Udaipur Kiran) / मुरारी शर्मा
