Uttar Pradesh

रायबरेली के युवक को सऊदी अरब में हुई सज़ा, मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की गुहार

राजीव

रायबरेली, 26 अक्टूबर(Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के रहने वाले एक युवक को सऊदी अरब में सज़ा सुनाई गई है। युवक अभी सऊदी अरब के शहर रियाद की एक जेल में बंद है। युवक के पिता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस मामले में हस्तक्षेप कर न्याय की मांग की है।

रायबरेली में चंदापुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर निवासी राजीव को सऊदी अरब की एक कोर्ट ने तीन साल की सजा औऱ 73,120 रियाल (18 लाख भारतीय रुपये) जुर्माना लगाया है। राजीव करीब एक साल से रियाद की जेल में बंद है। राजीव के पिता विंध्या प्रसाद के अनुसार, उनका बेटा राजीव एक एजेंट के माध्यम से जून 2023 को सऊदी अरब गया था। उसे बताया गया था कि वहां पर टैंकर चलाना है। सऊदी अरबजाने के बाद उसे कूड़ा गाड़ी चलाने का काम मिला, जिससे राजीव काफी परेशान था। वह भारत वापस आना चाहता था।

पिता के अनुसार, राजीव बॉर्डर पार कर भारत आने के लिए प्रयास कर रहा था। इसी दौरान बॉर्डर पार करते उसे पकड़ लिया गया, जिससे वह एक साल से रियाद जेल में बंद है। वहीं से अम्बेडकर नगर निवासी एक अन्य प्रवासी भारतीय ने उन्हें जानकारी दी कि उनके बेटे काे सजा हुई है। राजीव के पिता विंध्या प्रसाद ने कहा कि उनका बेटे से कोई सम्पर्क नहीं है।

सोशल मीडिया के माध्यम से अकरम ने बताया कि वह यमन और सऊदी अरब की सीमा पर सुरक्षा कर्मियों द्वारा पकड़ लिया गया है। पिता ने इस मामले में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हस्तक्षेप करने की मांग की है, जिससे उनका बेटा घर वापस आ सके।——————-

(Udaipur Kiran) / रजनीश पांडे

Most Popular

To Top