Maharashtra

वर्सोवा में मिला अजगर

मुंबई. 14 सितंबर (Udaipur Kiran News) । मुंबई उपनगर के वर्सोवा में एक 9 फीट का अजगर मिलने से इलाके के लोगों में हलचल मच गई है। हालांकि सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस ने सर्प मित्र को बुलाकर अजगर को वन क्षेत्र में मुक्त कर दिया।

वर्सोवा पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में एक पेड़ पर अजगर देखा गया। सूचना मिलने पर वर्सोवा पुलिस ने सर्प मित्र विक्की दुबे से संपर्क किया। सर्पमित्र दुबे ने अजगर को पेड़ से सुरक्षित नीचे उतारा और वन क्षेत्र में उसे छोड़ दिया गया। दुबे ने बताया कि अजगर वर्सोवा बीच से कुछ दूरी पर स्थित एक चाय की दुकान के पास पेड़ पर चढ़ गया था। इससे लोगों में हलचल मच गई थी। लेकिन अब अजगर को सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया है।

—————

(Udaipur Kiran) / वी कुमार

Most Popular

To Top