
मॉस्को , 27 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने माैजूदा समय के सभी ‘सुरक्षा चक्राें’ काे भेदने में सक्षम परमाणु ऊर्जा चालित शक्तिशाली क्रूज मिसाइल ‘बुरेवेस्टनिक’ के कल सफल परीक्षण के बाद रूसी सेना काे इसकी तैनाती के आदेश दे दिये हैं।
पुतिन ने रविवार को यहां जारी एक बयान में इस मिसाइल के सफल परीक्षण की घोषणा की थी। इसके बाद श्री पुतिन ने रूसी सेना काे इसकी तैनाती के लिए बुनियादी ढांचा शीघ्रातिशीघ्र तैयार करने का आदेश दे दिया है। उल्लेखनीय है कि यह दुनिया की पहली परमाणु ऊर्जा चालित और परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम मिसाइल है। इस मिसाइल की तैनाती के आदेश दिये जाने के बाद नाटाे के सदस्य देशाें में हड़कंप मच गया है।
सोमवार क्रेमलिन के एक वीडियो में सैन्य वर्दी पहने पुतिन ने रूस के चीफ ऑफ जनरल स्टाफ जनरल वालेरी गेरासिमोव से मुलाकात की और पिछले सप्ताह ‘बुरेवेस्टनिक’ मिसाइल के एक महत्वपूर्ण परीक्षण की जानकारी लेते दिख रहे हैं जिसमें मिसाइल ने 14,000 किलोमीटर (8,700 मील) की दूरी वाली मारक क्षमता का सफल प्रदर्शन किया था।
गाैरतलब है कि ‘बुरेवेस्टनिक’ मिसाइल की कामयाबी रूस के वर्षाे के परीक्षणों का परिणाम है। हालांकि इसके बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं दी गयी है।
इस बीच गेरासिमोव ने कहा कि बुरेवेस्टनिक, जिसे रूसी भाषा में ‘तूफान पेट्रेल’ कहा जाता है, ने परमाणु ऊर्जा से हवा में 15 घंटे बिताए। उन्हाेंने साफ किया यह इससे ज्यादा सटीक मारक क्षमता प्राप्त करने में सक्षम है। उन्हाेंने कहा यह इसकी तय सीमा नहीं है।
उत्तर अटलांटिक संधि संगठन ( नाटो ) ने इस मिसाइल काे ‘स्काईफॉल’ नाम दिया है। हालांकि कई पश्चिमी विशेषज्ञ इसके बारे में हमेशा की संशकित रहे हैं।
रूस ने यूक्रेन में युद्धविराम के लिए पश्चिमी दबाव का विरोध किया है और अमेरिका तथा अन्य नाटो सहयोगियों द्वारा लंबी दूरी के हथियारों से उसके भीतरी इलाकों में हमले की किसी भी कार्रवाई के खिलाफ कड़ी चेतावनी दी है।
————–
(Udaipur Kiran) / नवनी करवाल