
गुवाहाटी, 10 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । आगामी कोहरे के मौसम में सुचारू और सुरक्षित ट्रेन परिचालन सुनिश्चित करने के लिए, पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (पूसीरे) ने एक दिसंबर, 2025 से 3 मार्च, 2026 की अवधि के दौरान कुछ चुनिंदा ट्रेनों को रद्द और फ्रिक्वेंसी कम करने का निर्णय लिया है।
पूसीरे के सीपीआरओ कपिंजल किशोर शर्मा ने शुक्रवार काे बताया कि इन एहतियात उपायों का उद्देश्य उत्तरी और पूर्वी भारत में कोहरा से कम दृश्यता के कारण उक्त अवधि के दौरान संरक्षा, समय की पाबंदी और परिचालन दक्षता बनाए रखना है।
रद्द ट्रेन सेवाएं : ट्रेन संख्या 15903 (डिब्रूगढ़ – चंडीगढ़) एक्सप्रेस एक दिसंबर 2025 से 27 फरवरी 2026 तक रद्द रहेगी, जबकि वापसी दिशा में, ट्रेन संख्या 15904 (चंडीगढ़ – डिब्रूगढ़) एक्सप्रेस 3 दिसंबर 2025 से एक मार्च 2026 तक रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या 15620 (कामाख्या – गया) एक्सप्रेस एक दिसंबर 2025 से 23 फरवरी 2026 तक और ट्रेन संख्या 15619 (गया-कामाख्या) एक्सप्रेस 2 दिसंबर 2025 से 24 फरवरी 2026 तक रद्द रहेगी।
इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 15621 (कामाख्या – आनंद विहार टर्मिनल) एक्सप्रेस 4 दिसंबर 2025 से 26 फरवरी 2026 तक और वापसी दिशा में, ट्रेन संख्या 15622 (आनंद विहार टर्मिनल – कामाख्या) एक्सप्रेस 5 दिसंबर 2025 से 27 फरवरी 2026 तक रद्द रहेगी।
ट्रेन सेवाओं की फ्रिक्वेंसी में कमी : ट्रेन संख्या 12505 (कामाख्या – आनंद विहार टर्मिनल) नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस 3 दिसंबर, 2025 से 25 फरवरी, 2026 तक प्रत्येक बुधवार और रविवार को रद्द रहेगी। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 12506 (आनंद विहार टर्मिनल – कामाख्या) नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस 5 दिसंबर, 2025 से 27 फरवरी, 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार और मंगलवार को रद्द रहेगी।
ट्रेन संख्या 15483 (अलीपुरद्वार – दिल्ली) सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस 3 दिसंबर, 2025 से 28 फरवरी, 2026 तक प्रत्येक बुधवार और शनिवार को रद्द रहेगी। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 15484 (दिल्ली – अलीपुरद्वार) सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस 5 दिसंबर, 2025 से 27 फरवरी, 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार और सोमवार को रद्द रहेगी।
ट्रेन संख्या 12523 (न्यू जलपाईगुड़ी – नई दिल्ली) एक्सप्रेस 2 दिसंबर, 2025 से 24 फरवरी, 2026 तक प्रत्येक मंगलवार को रद्द रहेगी। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 12524 (नई दिल्ली – न्यू जलपाईगुड़ी) एक्सप्रेस 3 दिसंबर, 2025 से 25 फरवरी, 2026 तक प्रत्येक बुधवार को रद्द रहेगी।
ट्रेन संख्या 15909 (डिब्रूगढ़ – लालगढ़ जंक्शन) अवध असम एक्सप्रेस 6 दिसंबर, 2025 से 28 फरवरी, 2026 तक प्रत्येक शनिवार को रद्द रहेगी। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 15910 (लालगढ़ जंक्शन – डिब्रूगढ़) अवध असम एक्सप्रेस 9 दिसंबर 2025, से 3 मार्च, 2026 तक प्रत्येक मंगलवार को रद्द रहेगी।——————
(Udaipur Kiran) / अरविन्द राय
