
देहरादून, 20 जुलाई (Udaipur Kiran) । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का स्वागत व अभिनंदन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें चारधाम का प्रसाद और देवभूमि उत्तराखंड के अंब्रेला ब्रांड हाउस आफ हिमालया के स्थानीय उत्पाद भी भेंट किए।
इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और हरियाणा के मुख्यमंत्री के मध्य दोनों राज्यों के हितों से संबंधित विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री धामी ने चारधाम समेत अन्य विकास कार्यक्रमों की भी जानकारी दी।
—
(Udaipur Kiran) / विनोद पोखरियाल
