Uttrakhand

अपने जन्मदिन पर भी आपदा के मोर्चे पर डटे रहे पुष्कर सिंह धामी, प्रधानमंत्री व गृह मंत्री ने दी बधाई

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी फाइल चित्र।
मुख्यमंत्री आपदा प्रभावित क्षेत्रों में दौरा करते।
मुख्यमंत्री देहरादून में आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा करते।

-मुख्यमंत्री ने तहसील दिवस में जुड़े लोगों से भी किया वर्चुअल संवाद

देहरादून, 16 सितंबर (Udaipur Kiran) । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 50 वें जन्मदिवस के मौके पर प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने शुभकामनाएं दी है। जन्मदिन के बाद भी मुख्यमंत्री धामी पूरे दिन प्रदेश में आपदा प्रबंधन के मोर्चे पर डटे रहे। मुख्यमंत्री ने आज आपदा प्रभावित क्षेत्र का जायजा लिया और अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्य के लिए आवश्यक दिशा- निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक दिन पहले ही मंगलवार 16 सितंबर को अपने जन्मदिवस अवसर पर किसी प्रकार का उत्सव या औपचारिक आयोजन न करने का निर्णय ले चुके थे। मुख्यमंत्री ने अपना जन्मदिन सादगी और सेवा के साथ मनाने की अपने समर्थकों से भी अपील की थी।

इधर, मंगलवार तड़के से ही प्रदेश में कई जगह आपदा की सूचना मिलने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने जन्मदिन की खुशियों को भूलकर, आपदा प्रबंधन में व्यस्त रहे। मुख्यमंत्री ने तड़के ही जिलाधिकारियों से आपदा से हुए नुकसान का विवरण पूछा। साथ ही नौ बजे से पहले ही देहरादून में मालदेवता क्षेत्र में आपदा से हुए नुकसान का जायजा लेने पहुंच गए। इस दौरान वे ट्रैक्टर पर बैठकर इलाके में पहुंचे और नुकसान का जायदा लिया। मुख्यमंत्री ने प्रभावितों को हरसंभव सहायता पहुंचाने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री आवास से ही प्रदेशभर की सभी तहसीलों में आयोजित तहसील दिवस कार्यक्रमों में वर्चुअल प्रतिभाग कर जनता से संवाद किया। उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि तहसील दिवस आमजन की समस्याओं के समाधान का सशक्त मंच है तथा सरकार का लक्ष्य है कि हर शिकायत का तय समय में निस्तारण हो।

इसी बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र माेदी ने मुख्यमंत्री धामी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं प्रेषित की है। अपने संदेश में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मख्यमंत्री धामी उत्तराखंड के चहुंमुखी विकास में अहम भूमिका निभा रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने संदेश में कहा कि मुख्यमंत्री धामी प्रधानमंत्री के नेतृत्व में गरीब कल्याण के साथ देवभूमि की प्रगति के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी, धर्मेंद्र प्रधान, मनोहर लाल खट्टर, डॉ. मनसुख मांडविया, उत्तराखंड के राज्यपाल लेज (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गोवा के सीएम प्रमोद सावंत, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, एमपी के सीएम डॉ. मोहनलाल यादव, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सहित कई अन्य दिग्गजों ने भी मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकानाएं प्रेषित की हैं।

(Udaipur Kiran) / राजेश कुमार

Most Popular

To Top