Assam

पूसीरे ने आईआईटी स्कूल ऑफ बिजनेस के संकाय संग किया सेमिनार का आयाेजन

উত্তৰ-পূব সীমান্ত ৰেলৱেৰ দ্বাৰা আইআইটি স্কুল অৱ বিজনেছৰ ফেকাল্টিৰ সৈতে ৰেলৱে বিষয়াবৰ্গৰ বাবে চেমিনাৰৰ আয়োজন

गुवाहाटी, 11 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (पूसीरे) ने हाल ही में आईआईटी स्कूल ऑफ बिजनेस के प्रतिष्ठित संकाय के सहयोग से रंगिया मंडल के रेल अधिकारियों के लिए एक प्रेरक सेमिनार का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य रेल कार्यबल के पेशेवर विकास को बढ़ावा, कौशल संवर्धन और समग्र क्षमता को मजबूत करना था। यह पहल प्रतिभाओं को पोषित, निरंतर सीखने को बढ़ावा देने और एक सहयोगी एवं प्रगतिशील कार्य वातावरण बनाने के लिए एनएफआर की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

पूसीरे के सीपीआरओ कपिंजल किशोर शर्मा ने आज बताया कि सेमिनार में दो सत्र हुए। पहला सत्र, सही राह पर, रेल कर्मचारियों के दृष्टिकोण, व्यक्तित्व और धारणा में बदलाव, सकारात्मक सोच विकसित करने, पारस्परिक और नेतृत्व कौशल को बढ़ाने और एक पेशेवर दृष्टिकोण को बढ़ावा देने पर जाेर दिया गया। दूसरा सत्र, सीमाएं पार करना, शक्ति, संगठनात्मक राजनीति और कार्यबल में छिपा ज्ञान, पारदर्शिता, प्रभावी संचार और सहयोग को बढ़ावा देने और प्रतिभागियों को एक सामंजस्यपूर्ण और प्रेरित कार्यस्थल बनाने की रणनीतियों से लैस करने पर केंद्रित था।

इस सेमिनार की सफलता शानदार रही, जो पूसीरे के अपने कार्यबल को सशक्त बनाने, नवाचार को प्रोत्साहित करने और संगठन में उत्कृष्टता, टीमवर्क और निरंतर सुधार की संस्कृति को मजबूत करने के प्रति समर्पण को दर्शाती है।——————-

(Udaipur Kiran) / अरविन्द राय

Most Popular

To Top