Maharashtra

पुणे का कुख्यात बदमाश सोलापुर में पुलिस मुठभेड़ में ढेर

मुंबई, 15 जून (Udaipur Kiran) । सोलापुर जिले में लाम्बोटी इलाके में पुलिस ने एक कुख्यात बदमाश काे एक मुठभेड़ में मार गिराया है।

पुणे जिले के निवासी बदमाश शाहरुख उर्फ अट्टी शेख (23) के खिलाफ पुणे के विभिन्न पुलिस स्टेशनों में 15 गंभीर मामले दर्ज थे।

पुलिस के अनुसार पुणे पुलिस को शनिवार को शाहरुख शेख के सोलापुर के लाम्बोटी इलाके में स्थित एक घर में छिपे होने की गोपनीय जानकारी मिली थी। इसी आधार पर पुलिस टीम ने शनिवार को देर रात शाहरुख की गिरफ्तारी के लिए उसके घर पर छापा मारा, लेकिन पुलिस को देख बदमाश शाहरुख ने फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग की और शाहरुख की गाेली लग गई। पुलिस घायल शाहरुख को सोलापुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन इलाज के दौरान रविवार सुबह उसकी मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार शाहरुख उर्फ अट्टी शेख के खिलाफ हडपसर, वानावाड़ी, कोंढवा, कालेपदल पुलिस थानों में करीब 15 गंभीर अपराध दर्ज हैं। इसलिए उसके खिलाफ मकोका के तहत कार्रवाई की गई थी। मकोका मामले में शेख फरार था। शेख पर आर्म्स एक्ट के तहत करीब पांच मामले दर्ज हैं।

—————

(Udaipur Kiran) यादव

Most Popular

To Top