Uttrakhand

उत्तरकाशी में नवंबर में होगा जनपदीय साहित्यकारों का समागम

उत्तरकाशी, 6 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर जिले में सूचना क्रांति के युग में साहित्यिक विमर्श थीम पर जनपदीय साहित्यकारों का समागम नवंबर के प्रथम सप्ताह में आयोजित किया जाएगा।

उक्त जानकारी देते हुए जिला पर्यटन विकास अधिकारी केके जोशी ने बताया कि जिलाधिकारी प्रशांत आर्य की पहल पर जिले के साहित्यकारों को सम्मानित करने और उनकी साहित्यिक कृतियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से नवंबर के प्रथम सप्ताह में एक दिवसीय कार्यक्रम जिला प्रेक्षागृह में आयोजित किया जाएगा। जिला पर्यटन अधिकारी ने बताया कि समागम में जिले के स्थायी निवासी साहित्यकार ही पात्र होंगे। उन्हें ऑनलाइन वेब लिंक https://forms.gle/DX15xPXcD22suwUT8 के माध्यम से पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण आवेदन की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर 2025 निर्धारित की गई है। इस तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में नई पुस्तकों का विमोचन भी किया जाएगा। इसके अलावा जिले के साहित्यकारों को उनकी साहित्यिक कृतियों के लिए सम्मानित किया जाएगा। पुस्तक विमोचन के लिए पुस्तक का नाम भी वेब लिंक पर अपलोड करना होगा।

—————

(Udaipur Kiran) / चिरंजीव सेमवाल

Most Popular

To Top