Bihar

भ्रष्टाचार के विरोध में जनप्रतिनिधियों ने दिया धरना

अंचल कार्यालय पर धरना देते जन प्रतिनिधि

पूर्वी चंपारण,10 सितंबर (Udaipur Kiran) । जिले के बनकटवा अंचल कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ बुधवार को प्रखंड कार्यालय के समक्ष प्रखण्ड के जन प्रतिनिधियो ने एक दिवसीय धरना दिया। धरना प्रदर्शन का नेतृत्व बीजबनी दक्षिणी पंचायत के मुखिया सह प्रखंड अध्यक्ष अमित कुमार उर्फ प्रेम किशोर यादव ने किया। प्रदर्शन के दौरान जनप्रतिनिधियों ने सीओ, राजस्व अधिकारी और कर्मचारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

वक्ताओं ने कहा कि मनमानी चरम पर है। अंचल में कोई काम दाखिल-खारिज, परिमार्जन भू- मापी में बगैर पैसा दिये नहीं होता है। राजस्व कर्मी अवैध दलाल रखकर वसूली व शोषण करते हैं। आमजनता से अधिकारी व कर्मी सही से व्यवहार नहीं करते हैं। वही वरीय अधिकारी से शिकायत करने बाबजूद वे कुम्भकर्णी निंदा में है।

जन प्रतिनिधियो ने कहा कि सीओ अपनी मनमर्जी से अंचल चलाती है। आरोप लगाया कि अंचल कार्यालय दलालों व बिचैलिया का अड्डा बन गया है। मुखिया अशोक गुप्ता सहित कई जनप्रतिनिधियों ने धरना को संबोधित किया।

—————

(Udaipur Kiran) / आनंद कुमार

Most Popular

To Top