Chhattisgarh

राज्यपाल डेका की सुरक्षा में तैनात निरीक्षक उप पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नत

राज्यपाल  रमेन डेका निरीक्षक नीलकिशोर  अवस्थी काे  उनके कंधे पर उप पुलिस  अधीक्षक का रैंक लगाते

रायपुर, 16 जून (Udaipur Kiran) । राज्यपाल की सुरक्षा में तैनात निरीक्षक नीलकिशोर अवस्थी के उप पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नत होने पर आज राजभवन में स्टार सेरेमनी का आयोजन किया गया। राज्यपाल रमेन डेका ने उनके कंधे पर उप पुलिस अधीक्षक का रैंक लगाया। डेका ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ. सी. आर. प्रसन्ना, परिसहाय स्क्वा. लीडर निशांत कुमार, मुख्य सुरक्षा अधिकारी प्रशांत कतलम एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

—————

(Udaipur Kiran) / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल

Most Popular

To Top