


आगरमालवा, 7 नवंबर (Udaipur Kiran) । राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को मध्य प्रदेश के आगरमालवा जिले में भी वन्दे मातरम् के स्मारणोत्सव का जिलेभर में कार्यक्रम आयोजित कर राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम् का सम्पूर्ण गायन हुआ। इस मौके पर आगरमालवा जिला मुख्यालय स्थित विजय स्तम्भ पर आयोजित हुए जिला स्तरीय आयोजन का शुभारम्भ विधायक मधु गेहलोत तथा कलेक्टर प्रीति यादव ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।
कार्यक्रम में जिले के जनप्रतिनिधि, अधिकारी, विद्यार्थी आदि ने उपस्थित होकर वन्दे मातरम् का गायन किया तथा प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के उद्बोधन का सीधा प्रसारण देखा और सुना गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक गेहलोत ने कहा कि वन्दे मातरम् राष्ट्र की एकता, अखण्डता और देशभक्ति का प्रतीक है। भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में वन्दे मातरम् गीत की भूमिका महत्वपूर्ण रही और यह देश की सांस्कृतिक विरासत के महत्व का प्रदर्शित करता है। हमें सर्देव किसी कार्य को शुभारम्भ अवसर पर वन्दे मातरम् का गायन कर रार्ष्ट्र के प्रति सम्मान की भावना प्रकट करना चाहिए।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष ओम मालवीय ने वन्दे मातरम् गीत के ऐतिहासिक महत्व एवं मूल्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह गीत हमें हमारे कर्तव्यों की याद दिलाता और राष्ट्रसेवा के लिये प्रेरित करता है। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष नीलेश जैन पटेल, भेरूसिंह चौहान, मयंक राजपूत, भरत प्रजापत, प्रेम यादव, अजय जैन मारूबर्डिया, मनीष सोलंकी, आभा चोपड़ा, संगीता देसाई, अशोक प्रजापत, सुरेश बैरागी, जगदीश गवली, रानू नरवाल, बसंत डूलगज आदि जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी एसपी श्री विनोद कुमार सिंह, सीईओ नंदा भलावे कुशरे, अपर कलेक्टर आरपी वर्मा, एएसपी रविन्द्र कुमार बोयत, एसडीओपी मोतीलाल कुशवाहा, एसडीएम मिलिंद ढोके, डिप्टी कलेक्टर किरण बरबड़े, अधीक्षक भू-अभिलेख प्रीति चौहान, उप संचालक कृषि विजय चौरसिया, सीईओ जनपद मोहनलाल स्वर्णकार जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी सहित अन्य शासकीय सेवक, पत्रकार, एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
उधर भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित हुए कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष ओम मालवीय, विधायक मधु गेहलोत की उपस्थिति में भाजपा जिला कार्यालय के सामने आयोजित किये गये वन्दे मातरम सामूहिक गान में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओ, मातृ शक्ति एवं युवा शामिल हुए। इस मौके पर अतिथियों द्वारा भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरूआत करते हुए ’विकसित भारत-विकसित मध्यप्रदेश’ के संकल्प को नई गति देने हेतु उपस्थित जनों को ’स्वदेशी’ की शपथ दिलाई। इसके साथ ही जिले में भर में आयोजन किया गया।।
(Udaipur Kiran) / रितेश शर्मा