Haryana

हिसार के प्रो. मनोज कुमार ने 6387 मी. ऊंची ब्लैक पीक पर फहराया तिरंगा, रचा इतिहास

पर्वतारोही प्रो. मनोज कुमार।

हिसार, 2 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । राजगढ़ रोड स्थित राजकीय महाविद्यालय के भूगोल विभाग

के अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही और सहायक प्राध्यापक प्रो. मनोज कुमार ने उत्तराखंड के

गढ़वाल हिमालय में स्थित 6387 मीटर ऊंची ब्लैक पिक (लोकप्रिय नाम काला नाग) पर भारतीय

तिरंगा फहराकर एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। प्रो. मनोज के अनुसार यह उपलब्धि उन्हें

विश्व के पहले भूगोल विषय के प्राध्यापक का दर्जा दिलाती है, जिन्होंने इस शिखर पर तिरंगा

लहराया।

इस साहसिक अभियान में प्रो. मनोज ने माइनस 20 डिग्री सेल्सियस तापमान, तेज

बर्फीली हवाएं, कम ऑक्सीजन और सैकड़ों खतरनाक क्रेवास जैसी परिस्थितियों को मात देते

हुए शिखर पर विजय प्राप्त की। इस सीजन की ब्लैक पिक पर यह पहली सफल चढ़ाई रही और इस

दौरान किसी अन्य टीम या सदस्य को इस शिखर तक पहुंचने में सफलता नहीं मिली।

यह अभियान गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार तथा राजकीय महाविद्यालय, हिसार

के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ। महाविद्यालय की ओर से प्रो. मनोज कुमार और विश्वविद्यालय

की ओर से डॉ. संजीव असीम तथा राजेश कुमार इस अभियान के मुख्य सदस्य रहे। इस तरह का

यह विश्व का पहला संयुक्त सफल अभियान था। प्रो. मनोज कुमार एक प्रशिक्षित अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही हैं। इन्होंने जवाहर

इंस्टिट्यूट ऑफ़ माउंटेनिंग एंड विंटर स्पोर्ट्स से बेसिक एवं एडवांस्ड माउंटेनियरिंग

कोर्स पूरे किए हैं।

भविष्य के लक्ष्यों के संबंध में प्रो.

मनोज ने कहा कि उनका सपना है कि वे सातों महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटियों पर भारतीय

ध्वज फहराएं। इसके लिए वे स्पॉन्सरशिप और सरकारी सहयोग की प्रतीक्षा कर रहे हैं ताकि

आने वाले अभियानों को और योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया जा सके। ब्लैक पिक से प्रो.

मनोज कुमार ने लोगों को जागरूक करने के लिए संदेश देते हुए तथा जनता से अपील करते हुए

कहा कि जलवायु परिवर्तन और हिमनदों (ग्लेशियरों) के पिघलने को रोकने में अपना योगदान

दें। अपनी सफलता के लिए प्रो. मनोज ने कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई, कॉलेज प्राचार्य

डॉ. विवेक कुमार सैनी, अपने माता-पिता, पत्नी संगीता, हरियाणा वासियों तथा उच्चतर शिक्षा

निदेशालय और महाविद्यालय के समस्त स्टाफ का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि इन सबका

आशीर्वाद ही उनकी प्रेरणा और संबल है।

(Udaipur Kiran) / राजेश्वर

Most Popular

To Top