HEADLINES

प्रधानमंत्री मोदी ने केरल के पूर्व मुख्यमंत्री वी.एस. अच्युतानंदन के निधन पर शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केरल के पूर्व मुख्यमंत्री वी.एस. अच्युतानंदन (फाइल फोटो)

नई दिल्ली, 21 जुलाई (Udaipur Kiran) । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को केरल के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ वामपंथी नेता वी.एस. अच्युतानंदन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने अपने शोक संदेश में उन्हें एक समर्पित जननेता बताया, जिन्होंने केरल के विकास और जनसेवा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दिवंगत नेता के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर साझा करते हुए पोस्ट में लिखा, “केरल के मुख्यमंत्री वी.एस. अच्युतानंदन के निधन से दुखी हूं। उन्होंने जनसेवा और केरल की प्रगति के लिए अपना जीवन समर्पित किया। जब हम दोनों अपने-अपने राज्यों के मुख्यमंत्री थे, तब हमारी कई बार बातचीत हुई। इस दुखद घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और समर्थकों के साथ हैं।”

उल्लेखनीय है कि केरल के पूर्व मुख्यमंत्री वी.एस. अच्युतानंदन का सोमवार को तिरुवनंतपुरम के एक अस्पताल में निधन हो गया। अच्युतानंदन वामपंथी राजनीति का एक अहम चेहरा रहे हैं। वे लंबे समय तक भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) से जुड़े रहे और केरल की राजनीति में अपनी स्पष्टवादिता और नीतियों के लिए जाने जाते थे। उन्होंने 2006 से 2011 तक केरल के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया और भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम, पर्यावरण सरंक्षण, और गरीबों के अधिकारों के लिए कई प्रभावशाली कदम उठाए। उनके निधन से केरल की राजनीति में एक युग का अंत माना जा रहा है।

—————

(Udaipur Kiran) / सुशील कुमार

Most Popular

To Top