HEADLINES

राष्ट्रपति ने गणेश चतुर्थी की पूर्व संध्या पर दी देशवासियों को शुभकामनाएं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु (फाइल फोटो)

नई दिल्ली, 26 अगस्त (Udaipur Kiran) । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मंगलवार को गणेश चतुर्थी की पूर्व संध्या पर देश और विदेश में बसे सभी भारतीयों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा कि यह पर्व पूरे देश में बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है। भगवान श्री गणेश को ज्ञान और कल्याण का प्रतीक मानकर उनकी पूजा की जाती है। हम सब उनके आशीर्वाद से नई शुरुआत और विघ्नों के निवारण की कामना करते हैं।

उन्होंने कहा कि यह पर्व हमें नए लक्ष्यों के साथ सकारात्मक भाव से आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। राष्ट्रपति ने लोगों से आह्वान किया कि गणेश चतुर्थी का उत्सव पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ मनाएं और स्वच्छ, हरित एवं समृद्ध भारत के निर्माण में योगदान दें।

—————

(Udaipur Kiran) / सुशील कुमार

Most Popular

To Top