HEADLINES

राष्ट्रपति ने सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का हालचाल लिया

President visit met Shibu Soren

नई दिल्ली, 26 जून (Udaipur Kiran) । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन से मुलाकात की। सर गंगाराम में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचीं राष्ट्रपति ने शिबू सोरेन के बेटे और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी से मुलाकात कर शिबू सोरेन के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को नई दिल्ली में सर गंगाराम कैंसर सेंटर का उद्घाटन किया। इसका उद्देश्य कैंसर रोगियों को व्यापक देखभाल प्रदान करना है। राष्ट्रपति ने इस दौरान अत्याधुनिक सुविधाओं का अवलोकन किया और रोगियों से बातचीत की। उद्घाटन के दौरान स्वास्थ्य राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल, दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना और सांसद बांसुरी स्वराज भी मौजूद रहीं।

उल्लेखनीय है कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन पिछले पांच दिनों से सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती हैं। 81 वर्षीय सोरेन का गंगाराम अस्पताल में इलाज चल रहा है।

—————

(Udaipur Kiran) / अनूप शर्मा

Most Popular

To Top