HEADLINES

अंतरिक्ष मिशन से लौटने पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दी बधाई

नई दिल्ली, 15 जुलाई (Udaipur Kiran) । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को उनकी ऐतिहासिक अंतरिक्ष यात्रा से सफलतापूर्वक पृथ्वी पर लौटने पर हार्दिक बधाई दी है। शुक्ला अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) का दौरा करने वाले पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री बन गए हैं।

राष्ट्रपति ने एक्स पर पोस्ट में कहा, “ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का अंतरिक्ष यात्रा के बाद पृथ्वी पर हार्दिक स्वागत है। अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए एक्सिओम मिशन 4 के संचालन में उनकी भूमिका ने भारत के अंतरिक्ष अन्वेषण के साथ-साथ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के लिए नया मील का पत्थर स्थापित किया है। इस मिशन से जुड़े सभी लोगों को मेरी ओर से बधाई।”

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “मैं देशवासियों के साथ ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का पृथ्वी पर ऐतिहासिक अंतरिक्ष मिशन से लौटने पर स्वागत करता हूं। अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की यात्रा करने वाले भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री के रूप में उन्होंने समर्पण, साहस और पायनियरिंग स्पिरिट के जरिए देश के एक अरब सपनों को प्रेरणा दी है। यह हमारे मानव अंतरिक्ष मिशन -गगनयान- की दिशा में एक और उपलब्धि है।”

—————

(Udaipur Kiran) / सुशील कुमार

Most Popular

To Top