
सहरसा, 25 अक्टूबर (Udaipur Kiran) ।
जिला प्रशासन स्वीप कोषांग एवं युवा पर्यटन कला संस्कृति विभाग के सौजन्य से स्थानीय प्रेक्षा गृह में शनिवार को भास्कर महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में कुंज बिहारी मिश्र, जिला स्वीप आइकन जय झा सहित अन्य स्थानीय कलाकारों द्वारा लोक आस्था के पर्व छठ पर आधारित कार्यक्रमों,गीतों की भव्य प्रस्तुति की गई। भास्कर महोत्सव के दौरान विधानसभा आम निर्वाचन : 2025 निमित मतदाताओं को मताधिकार उपयोग हेतु प्रेरित किया गया।उक्त अवसर पर 75-सहरसा से संबंधित सामान्य प्रेक्षक मंजू राजपाल,जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी दीपेश कुमार,पुलिस अधीक्षक हिमांशु सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी नें दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम के दौरान सामान्य प्रेक्षक के द्वारा मिथिला रत्न पंडित कुंज बिहारी मिश्र एवं स्वीप आइकॉन जय झा को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम मे कुंज बिहारी मिश्रा ने एक से बढ़कर एक मैथिली लोक संगीत का गायन किया। वहीं मराठी गुजराती पंजाबी भोजपुरी मैथिली संस्कृत में गीत गायन कर श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया। साथ ही साथ इस अवसर पर उन्होंने विवाह गीत गायन कर श्रोताओं को झूमने के लिए विवश किया।
उन्होंने कहा कि सहरसा के दर्शक बहुत ही शांति प्रिय एवं साहित्यिक रसिया हैं। हमें गर्व की अनुभूति हो रही है भास्कर महोत्सव में मुझे आमंत्रित किया गया है। पंडित मिश्रा ने कहा कि भास्कर महोत्सव भगवान सूरज को समर्पित है। वही छठ पर्व की पावन अवसर पर उनकी विशेष पूजा आराधना की जाती है। छठ माई के गीत गायन से पूरा वातावरण गुंजायमान रहता है। वही मन को आध्यात्मिक शांति मिलती है। कार्यक्रम के अंत में जिला कला संस्कृति पदाधिकारी स्नेहा झा द्वारा मनमोहन छठ गीत गायन किया गया जिसे श्रोताओं में ताली बजाकर स्वागत किया।
(Udaipur Kiran) / अजय कुमार