
रांची, 24 अक्टूबर(Udaipur Kiran News) । कार्तिक पूर्णिमा के दिन पांच नवंबर को खालसा पंथ के प्रणेता श्री गुरुनानक देव महाराज का प्रकाशोत्सव मनाया जाएगा। श्री गुरु सिंह सभा रांची की ओर से पीपी कंपाउंड स्थित गुरु नानक स्कूल सभागार में विशेष दीवान सजाया जाएगा।
मुख्य दीवान सुबह 10.30 बजे से 3 बजे तक चलेगा, जिसमें सिख पंथ के महान रागी जत्थे के भाई सरबजीत सिंह पटनावाले और श्री दरबार साहिब अमृतसर के कथावाचक ज्ञानी बलदेव सिंह उगरा गुरु इतिहास पर प्रकाश डालेंगे।
श्री गुरु सिंह सभा रांची के महासचिव गगनदीप सिंह सेठी ने शुक्रवार को बताया कि 4 नवंबर की रात में गुरुद्वारा में शाम 7 बजे से रात 9.30 बजे तक दीवान सजाया जाएगा। दीवान की समाप्ति पर गुरु का अटूट लंगर होगा। इससे पहले 3 नवंबर को कृष्णा नगर कॉलोनी गुरुद्वारा से नगर कीर्तन निकाला जाएगा।
—————
(Udaipur Kiran) / विकाश कुमार पांडे