Maharashtra

मुंबई, ठाणे व पालघर में भारी बारिश की संभावना

मुंबई, 01 सितंबर (Udaipur Kiran) । बंगाल के खाड़ी में फिर एक कम

हवा का दबाव क्षेत्र बना है। इससे मुंबई, ठाणे, पालघर सहित कोकण में भारी बारिश की

संभावना है। मौसम विभाग ने इसके लिए अलर्ट जारी किया है और लोगों से सावधानी बरतने

की अपील की है।

मुंबई व उपनगरों में जून से अब तक 2,501 मिमी से अधिक वर्षा दर्ज की जा चुकी है। इसमें

सबसे अधिकर बारिश अगस्त महीनें में 1,184 मिमी से ज्यादा दर्ज की गई है। इसके बाद मुंबई

में मूसलाधार बारिश का एक और दौर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने गरज- चमक के

साथ तेज हवाओं की संभावना भी जताई है। मुंबई व उपनगरों के लिए बुधवार से शुक्रवार

तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। ठाणे और पालघर के लिए बुधवार को येलो

अलर्ट, गुरुवार को ऑरेंज अलर्ट और शुक्रवार के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया

है। इसी तरह रायगढ़ जिले को बुधवार से शुक्रवार के बीच ऑरेंज अलर्ट पर रखा गया है।

सिंधुदुर्ग और रत्नागिरी में भी भारी बारिश का पूर्वानुमान है। पिछले कुछ दिनों से

मुंबई में रुक-रुक कर हल्की बारिश हो रही है।

आईएमडी के आंकड़ों ते अनुसार रविवार और सोमवार सुबह के बीच सांताक्रूज़ में 7.4 मिमी और कोलाबा में 3.4

मिमी बारिश दर्ज की गई।सप्ताहांत में थोड़ी शांति के बादसोमवार से पूरे क्षेत्र में हल्की बारिश हो रही है। मंगलवार

को भी इसतरह का मौसम बने रहने की संभावना है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले कुछ दिनों में बारिश की गतिविधि और तेज़

होने की उम्मीद है। मंगलवार को शहर और आसपास के जिलों के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं

किया गया है। हालांकि बुधवार से झमाझम बारिश होने की संभावना है। इसके लिए बंगाल की खाड़ी

में बन रहे एक नए निम्न दबाव के क्षेत्र को बताया जा रहा है।फिलहाल बंगाल कीखाड़ी में ओडिशा

के ऊपर एक नया निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इस सिस्टम के

अगले 24 घंटों में धीरे-धीरे उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की उम्मीद है। इससे मानसूनी

नमी वाली हवाएं आएंगी, जिससे बारिश की

गतिविधि बढ़ेगी। शुक्रवार के आसपासइस सिस्टम के महाराष्ट्र, गुजरात और मध्य प्रदेश तक पहुंचने की उम्मीद है।

इस दौरान, एक ट्रफ बनने की

संभावना है जो इस सिस्टम से उत्तरी कोकण तक जाएगी।

—————

(Udaipur Kiran) / वी कुमार

Most Popular

To Top