
हरिद्वार, 4 जुलाई (Udaipur Kiran) । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार के चार साल पूरा होने पर विकास संकल्प पर्व में शामिल होने के लिए आज हरिद्वार पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधकर मुख्यमंत्री का विरोध किया। विरोध कर रहे कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
पुलिस सूत्राें के अनुसार, मुख्यमंत्री सरकार के चार साल पूरा होने के उपलक्ष्य में आयोजित विकास संकल्प पर्व में शामिल होने के लिए हरिद्वार पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन करने की कोशिश की। विरोध कर रहे कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का जत्था जब कार्यक्रम स्थल ऋषिकुल मैदान की ओर बढ़ा तो पुलिस ने चन्द्राचार्य चौक पर रास्ते में ही रोक लिया। विरोध को देखते हुए पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को बसों में बैठकर दूर ले जाकर छोड़ दिया गया। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन से एक बार अफरा-तफरी का माहौल बन गया। विरोध कर रहे कांग्रेस के कार्यकर्ताओं काे रोके जाने से सड़क पर ही बैठ गए और नारेबाजी करने लगे। मुख्यमंत्री की व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से चाक चौबंद व्यवस्थाएं की गई थी। इस दौरान प्रदर्शन में दर्जनों कांग्रेस के कार्यकर्ता शामिल हुए किंतु पुलिस के आगे किसी की भी एक न चल सकी और उन्हें कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने से पूर्व ही रास्ते में रोककर बसों में भरकर दूर छोड़ दिया गया।
—————
(Udaipur Kiran) / डॉ.रजनीकांत शुक्ला
